विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें एक प्रमुख योगदानकर्ता पशु-मानव मांस उत्पादन है और इसका सबसे सरल और आसान समाधान पशु-जन मांस से परहेज करना है।Jeffrey: मैं आज के सम्मेलन के लक्ष्यों और इस तरह के अन्य सम्मेलनों के बारे में आशावादी हूं जो पूरे देश में आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए, मैं अपने सहयोगियों, नगर परिषद और पूरे वेस्ट हॉलीवुड शहर की ओर से, हमारे समुदाय में आपका स्वागत करता हूं और आपके द्वारा प्रदान किए जा रहे नेतृत्व के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। वेस्ट हॉलीवुड हमेशा की तरह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े रहने के लिए उत्सुक और तैयार है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। (वोह!)MC: Jane Velez-Mitchell: और मैं यह कहना चाहूंगा कि वेस्ट हॉलीवुड में बहुत सारे वीगन रेस्तरां और वीगन विकल्प उपलब्ध हैं। और हमें यह बहुत पसंद है, है ना? (हाँ!) वाह! वाह!जैसा कि हम कहते आ रहे हैं, जलवायु परिवर्तन एक विश्वव्यापी आंदोलन है। और आज यहां हमारे साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग मौजूद हैं, वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग, और मैं सिर्फ अपनी बात नहीं कर रही हूं। अब मैं इस अद्भुत सीध प्रसारण के लिए अपने सह-मेजबान, कनाडा से लेखक डोनाल्ड गिलमोर का परिचय कराना चाहूंगी। इसे ले जाओ, डोनाल्ड।MC: Donald Gilmore: धन्यवाद, जेन। जलवायु परिवर्तन का संकट अब बहस का विषय नहीं रह गया है। वैज्ञानिकों, राजनेताओं, कॉर्पोरेट जगत के नेताओं और सभी धर्मों के धार्मिक नेता जनता से आग्रह कर रहे हैं कि वे अधिक पुनर्चक्रण करके और कम ऊर्जा और पानी का उपयोग करके वैश्विक तापक्रम को कम करने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। हालांकि, वैश्विक तापमान में वृद्धि करने वाली गैसों जो हमें परेशान कर रही हैं को तीन चौथाई काट सकता है, ऐसा सबसे प्रभावी और तत्काल समाधान है जिसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है ऐसा लगता है। यह बहुत सरल है: अपने आहार में बदलाव करें।MC: Jane Velez-Mitchell: यह तो निश्चित है। यह प्रकृति का फास्ट फूड है। आप इसे उठाते हैं, एक टुकड़ा लेते हैं और उन्हें खा लेते हैं। और तेज़ क्या हो सकता है? हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि अब पहली बार, पर्यावरण समूहों, पशु अधिकार समर्थकों, अंतरधार्मिक समूह और हाँ, यहाँ तक कि मीडिया भी, दुनिया को औसत अमेरिकी आहार की भयावहता के प्रति जागरूक करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, एक स्वयं-विनाशकारी आहार जो दुर्भाग्य से दुनिया भर में फैलाया जा रहा है, जैसा कि आपने उल्लेख किया है, डोनाल्ड।MC: Donald Gilmore: वैसा ही बहुत ज्यादा। लेकिन सिर्फ हमारी बात पर ही भरोसा न करें। आइए उन विशेषज्ञों से सुनें जिन्होंने वैश्विक तापवृद्धि संकट का वैज्ञानिक द्रष्टि से और सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है।VO: अगर आप चाहें तो जलवायु परिवर्तन स्वयं द्वारा किया गया नुकसान हैं...…बहुत ही अल्प संपत्ति को भी नष्ट कर सकता है।हम एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गए हैं जहाँ वास्तव में हमारे लिए आपातकालीन स्थिति है।जलवायु परिवर्तन उन संघर्षों के लिए जिम्मेदार है जो भविष्य में और भी गहरे हो सकते हैं यदि हम जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करते हैं।एक आपदा के ऊपर एक और आपदा आ जाएगी।बीमारी को फैला देने के लिए।अगर दुनिया का भविष्य मुझ पर निर्भर होता, तो मैं क्या करता?उत्तरी ध्रुवीय बर्फ की चादर बहुत तेजी से पिघल रही है। लेकिन मुझे जो बात महत्वपूर्ण लगती है, वह यह है कि हम अभी जिन प्रभावों को देख रहे हैं, उनमें से कुछ प्रभाव वैज्ञानिकों द्वारा पांच साल पहले की गई भविष्यवाणी की तुलना में दोगुनी तेजी से हो रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (आईपीसीसी) द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, और इसका मुख्य कारण मानवीय गतिविधियाँ हैं।और अगर आप आईपीसीसी की चौथी मूल्यांकन रिपोर्ट देखें, तो हमने कई स्थिरीकरण परिदृश्यों का आकलन किया है।2010 में, जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण और वनों की कटाई के कारण पर्यावरणीय रूप से विस्थापित लोगों की संख्या पहले से ही 50 मिलियन तक हो सकती थी।विशेषज्ञों का कहना है कि इस संकट की जड़ में मौजूद स्थिति अस्थायी नहीं है।और यह हर दिन और भी मुश्किल होता जा रहा है।जलवायु परिवर्तन की प्रलय की घड़ी आधी रात की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। हम पर्याप्त तेजी से प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।इसलिए जलवायु परिवर्तन का निश्चित रूप से बहुत बड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।21 वीं सदी की शुरुआत में पर्यावरणीय परिवर्तन का पैमाना और गति हम मनुष्यों के लिए इस ग्रह पर एक गंभीर चेतावनी है।आपके सामने चुनौती यह साबित करना है कि आप अपरिहार्य परिस्थितियों के अनुकूलन के प्रति गंभीर हैं।मांस का उत्पादन और उपभोग कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के मामले में अत्यधिक गहन है। …सभी कारों, ट्रकों और जहाजों को मिलाकर भी उससे कहीं अधिक।हम जो खाना खाते हैं, उन्हें कैसे उगाया जाता है और हम किस तरह का खाना खाते हैं, यह बहुत मायने रखता है।हर चीज की एक पर्यावरणीय कीमत होती है, खासकर गोमांस उत्पादन की।हम इस दुनिया में अत्यधिक मात्रा में मांस का सेवन करते हैं।जलवायु संबंधी समस्या की जड़ वहीं ही है, हमारे मांस सेवन में।... कुछ ऐसा है जो मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।आज के समय में, यदि हम सीओ2 उत्सर्जन को कम करना चाहते हैं, तो वीगन जीवनशैली निस्संदेह एक बहुत ही प्रभावी तरीका है।मैं शाकाहार का काफी सेवन करता हूँ। मुझे लगता है कि हम सभी ऐसा कर सकते हैं।खाद्य श्रृंखला में कुछ दो कदम नीचे जाने से पर्यावरण को कुछ अद्भुत लाभ मिलते हैं।सिर्फ एक दिन के लिए या उससे अधिक समय के लिए, [वीगन] बन जाएं।आइए जलवायु परिवर्तन को केवल भविष्य के एक आसन्न खतरे के रूप में नहीं, बल्कि एक साथ मिलकर काम करने के वर्तमान अवसर के रूप में देखें।कार्रवाई का समय अब है।व्यक्ति कार्रवाई कर सकते हैं।यदि हम एक बार इस बात को समझ लें और आवश्यक कदम उठाते हैं, तो वास्तव में हमारी स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।और अगर आप कम मांस खाएंगे तो आप ज्यादा स्वस्थ रहेंगे और साथ ही ग्रह भी।फिर इस ग्रह की देखभाल करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी का कुछ हद तक एहसास होता है।जलवायु परिवर्तन से निपटने के हमारे दृष्टिकोण में हमें साहसी और क्रांतिकारी होने से कम कुछ भी नहीं हो सकता।अगर आप कम मांस खाते हैं तो यह दोनों ही तरह से फायदेमंद स्थिति है।वीगन बनें, पर्यावरण का संरक्षण करें और हमारे ग्रह को बचाएं।MC: Jane Velez-Mitchell: वह आश्चर्यजनक है! मुझे नहीं पता था कि प्रिंस चार्ल्स वीगन थें! अच्छा, मुझे लगता है कि अब वह है, है ना? या फिर उन्हें जल्द ही बन जाना चाहिए। अपनी कही बात को अमल में लाओ, है ना?ठीक है, आज हम इस आंदोलन के अभुतपूर्व नेताओं में से एक को अपने साथ पाकर बहुत उत्साहित हैं। वह बेस्टसेलर पुस्तक "द वर्ल्ड पीस डाइट: ईटिंग फॉर स्पिरिचुअल हेल्थ एंड सोशल हार्मनी" के लेखक हैं। क्या शानदार शीर्षक है, क्या शानदार किताब है, और अब मैं आपको डॉ. विल टटल से मिलवाती हूँ!Dr. Will: यहां होना बहुत अच्छा है। जैसा कि हमने अभी सुना, मैं डॉ. विल टटल हूं, और मैं "द वर्ल्ड पीस डाइट" का लेखक हूं। और मैं लगभग 28 सालों से वीगन हूं। धन्यवाद।लगभग 10 या 15 साल पहले, मैंने सोचना शुरू किया कि किसी को एक ऐसी किताब लिखनी चाहिए जो न केवल हमारे भोजन पर पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभावों, स्वास्थ्य प्रभावों और पशु क्रूरता के प्रभावों को बताए, बल्कि वास्तव में इस बात का व्यापक परिप्रेक्ष्य भी प्रस्तुत करे कि यह हमें आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक रूप से कैसे प्रभावित करता है, इस पूरी संस्कृति का इतिहास और मानव विज्ञान क्या है, और जानवरों को केवल वस्तु के रूप में देखने की मुख्य भूमिका क्या है जो हमारी समस्याओं को हल करने में हमारी अपनी कठिनाई का कारण बनती है। तो, मैं सोच रहा था कि कोई ऐसी किताब लिखेगा जो इस पूरे परिदृश्य को प्रस्तुत करेगी, और मैं इसके लिखे जाने का इंतजार कर रहा था। और मेरी पत्नी - मैडलीन, मेरी जीवनसाथी - ने कहा, "अगर आप वह किताब पढ़ना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि आप उन्हें लिखें।" इसलिए।(हां।) मैंने पांच साल बिताए और किताब लिखी। और मुझे आज यहां आकर और इस आंदोलन का हिस्सा बनकर वास्तव में बहुत गर्व हो रहा है, जिसे मैं दिल से शांति और सद्भाव के लिए सकारात्मक विकास हेतु इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली आंदोलन मानता हूं।और मैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई का परिचय कराने के लिए अभी कुछ समय लेना चाहूंगा। जब मैंने पहली बार 1980 के दशक में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के वीडियो देखे, तो मैं मैं तुरंत प्रभावित हो गया उनकी परोपकारी उपस्थिति से और उनकी सहज और गहन बुद्धिमत्ता। जैसे-जैसे वर्शों बीतते गये, एक आध्यात्मिक मास्टर के रूप में उनके प्रति मेरा सम्मान इतना बढ़ गया कि मैं उन्हें आज इस धरती पर चमकने वाला सबसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक प्रकाशों में से एक मानता हूँ।जब भी मैं मानवता के अंधत्व और क्रूरता से निराश हो जाता हूँ, मुझे केवल सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और उनके प्यारे और उत्साही छात्रों के बारे में सोचने की आवश्यकता होती है, और करुणा और शांति को बढ़ावा देने के लिए निस्वार्थ भाव से वे जो भी काम कर रहे हैं। और मुझे पता है कि वह इस ग्रह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महान आंदोलन को प्रेरित कर रही हैं।जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किसकी आध्यात्मिक शिक्षाओं और उदाहरणों की सबसे अधिक अनुशंसा करता हूं, तो वह हैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई। मेरे लिए, वह एक जीती-जागती चमत्कार है। बाहरी रूप से देखने पर, वह एक साधारण से गांव की रहने वाली छोटी कद की एशियाई महिला है। वियतनाम में पली-बढ़ी होने के कारण, उन्होंने ईसाई और बौद्ध दोनों परंपराओं में हिस्सा लिया और युद्ध की भयावहता को भी प्रत्यक्ष रूप से देखा।मुझे लगता है कि बचपन से ही, उनके भीतर जीवन के प्रति प्रेम एक उज्ज्वल तारे की तरह चमकता था, जो हमेशा उनका मार्गदर्शन करता है, और अंततः वह जर्मनी चली गईं और एक जर्मन डॉक्टर से शादी कर ली और वहां सामाजिक कार्यक्रमों में काम किया।हालांकि, उनकी आध्यात्मिक पुकार इतनी प्रबल थी कि उन्हें लगा कि उन्हें भारत की यात्रा करनी ही होगी, और अपने पति के प्रेमपूर्ण आशीर्वाद से, वह एक सच्चे आध्यात्मिक मास्टर की तलाश में हिमालय चली गईं। वहां उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन अंततः दूरस्थ पहाड़ों में उन्हें एक महान शिक्षक मिलें, और अपनी गहन ध्यान साधना के माध्यम से उन्होंने वास्तविकता के स्वरूप में गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त की।वह सिखाने के बारे में बिना सोचे पूर्वी एशिया लौट आईं, लेकिन उनके प्रेम और परमज्ञान का प्रकाश इतना अप्रतिरोध्य था कि वह जल्द ही आध्यात्मिक प्रेरणा और मार्गदर्शन खोजने वाले छात्रों के लिए एक चुंबक बन गईं। जैसे-जैसे उनकी शिक्षा और उपचारक उपस्थिति के बारे में जागरूकता फैली, हजारों लोग उनके उदाहरण से प्रेरित हुए, और अनायास ही, दुनिया भर में ध्यान केंद्र स्थापित हो गएं, जिनमें नियमित ध्यान सत्रों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामुदायिक सहायता परियोजनाएं भी शामिल थीं।











